वाणज्यि कर में निबंधन लाभकारी : अखिलेश

Published at :29 Nov 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
वाणज्यि कर में निबंधन लाभकारी : अखिलेश

वाणिज्य कर में निबंधन लाभकारी : अखिलेशव्यापार संघ की बैठक में समहितकरण योजना, निबंधन के लाभ, कर समाधान योजना 2015, वैट अधिनियम के नियमों, प्रोफेशनल टैक्स आदि विषयों की जानकारी विस्तार से दिया गया.फोटो : बैठक में उपस्थित वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त व व्यवसायीनगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय अनिकेत पैलेस में व्यापार संघ के सदस्यों की […]

विज्ञापन

वाणिज्य कर में निबंधन लाभकारी : अखिलेशव्यापार संघ की बैठक में समहितकरण योजना, निबंधन के लाभ, कर समाधान योजना 2015, वैट अधिनियम के नियमों, प्रोफेशनल टैक्स आदि विषयों की जानकारी विस्तार से दिया गया.फोटो : बैठक में उपस्थित वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त व व्यवसायीनगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय अनिकेत पैलेस में व्यापार संघ के सदस्यों की बैठक वाणिज्य कर विभाग के पलामू अंचल प्रभारी के साथ रविवार को संपन्न हुई. बैठक में अंचल प्रभारी वाणिज्य कर उपायुक्त अखिलेश शर्मा ने व्यापार संघ के सदस्यों को वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत निबंधन छोटे खुदरा व्यवसायियों के लिए समाहितकरण योजना में निबंधन के लाभ, कर समाधान योजना 2015, वैट अधिनियम के नियमों, प्रोफेशनल टैक्स, प्रस्तावित जीएसटी कर प्रणाली आदि विषयों की जानकारी विस्तार से दिया. उपायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि वाणिज्य कर में निबंधन व समाहितकरण योजना छोटे खुदरा व्यवसायियों के हित में है. उन्होंने कहा कि सलाना पांच लाख की बिक्री करने वाले या राज्य के बाहर से माल लाकर बिक्री करने वाले व्यवसायी वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत निबंधन के योग्य हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि निबंधित व्यवसायियों को बैंक से ऋण प्राप्त करने, सरकारी संस्थाओं में सामान की आपूर्ति करने, राज्य के बाहर कम दर पर माल खरीदने, माल परिवहन के लिए रोड परमिट का प्रयोग करने, आइटीसी सुविधा के तहत माल को अनिबंधित व्यवसायी की तुलना में कम दर पर प्राप्त करने तथा अच्छे कंपनी का डिलरशीप प्राप्त करने आदि में सुविधा होती है. उपायुक्त श्री शर्मा ने व्यवसायियों को वाणिज्य कर विभाग की समाहितकरण योजना में खुदरा व्यवसायियों को निबंधन से होने वाले लाभ वैट एक्ट के महत्वपूर्ण धाराओं व नियमों तथा जीएसटी कर प्रणाली के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दिया. बैठक में व्यवसायी गोकुलचंद, अशोक कुमार, राजू जायसवाल, राकेश कुमार अधिवक्ता राजेश पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola