सिंचाई सुविधा दिलाना ही प्राथमिकता : कविता

Published at :29 Nov 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई सुविधा दिलाना ही प्राथमिकता : कविता

सिंचाई सुविधा दिलाना ही प्राथमिकता : कविता 29जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क करती कविता दूबे व अन्य मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी कविता दुबे ने अपने समर्थकों के साथ जाहरसरई, बिडंडा, रानीताली, सोनपुरवा, गोगया, चंद्रपुरा सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर श्रीमती दुबे […]

विज्ञापन

सिंचाई सुविधा दिलाना ही प्राथमिकता : कविता 29जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क करती कविता दूबे व अन्य मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी कविता दुबे ने अपने समर्थकों के साथ जाहरसरई, बिडंडा, रानीताली, सोनपुरवा, गोगया, चंद्रपुरा सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर श्रीमती दुबे ने कहा कि उनके पति युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे पिछले चार वर्ष से प्रखंड में गरीबों की सेवा करते आ रहे हैं. इस कारण उन्हें सभी वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है. गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना अब सच होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रखंडवासियों के आग्रह पर वे जिला परिषद के रूप में खड़ी हुई हैं. चुनाव जीतने के बाद सभी वर्ग के लोगों की मान सम्मान की रक्षा करते हुए प्रखंड में बिजली व सिंचाई की सुविधा दिलवाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से क्रमांक एक के कोट छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की. इस मौके पर कैलाश राम, मिथिलेश सिंह, टिकूल दुबे, दशरथ रजवार, मुमताज खां, अरशु खां, शेख अलाउद्दीन, परवेज खां सहित कई समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola