ग...एक को व्यय पंजी की जांच करायें

Published at :29 Nov 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
ग...एक को व्यय पंजी की जांच करायें

ग…एक को व्यय पंजी की जांच करायें 26 नवंबर को बुलायी गयी जांच तिथि पर नहीं पहुंचे प्रत्याशी गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के कई प्रत्याशियों ने अपने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया है. इससे उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. तीसरे चरण के प्रत्याशियों को 26 नवंबर तक निर्वाचन […]

विज्ञापन

ग…एक को व्यय पंजी की जांच करायें 26 नवंबर को बुलायी गयी जांच तिथि पर नहीं पहुंचे प्रत्याशी गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के कई प्रत्याशियों ने अपने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया है. इससे उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. तीसरे चरण के प्रत्याशियों को 26 नवंबर तक निर्वाचन कार्य से संबंधित व्यय का लेखा जमा करने को कहा गया था. लेकिन इसमें अधिकांश प्रत्याशी उपस्थित नहीं हुए. वरीय लेखा पदाधिकारी ऋचा वर्मा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने 26 नवंबर को उपस्थित होकर पंजी का संधारण नहीं कराया है, वे एक दिसंबर को जरूर करा लें, अन्यथा आइपीसी की धारा 171-1 के तहत उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि वार्ड एवं मुखिया के प्रत्याशी निर्धारित तिथि को प्रखंड कार्यालय में गठित व्यय लेखा कोषांग व बीडीसी के प्रत्याशी अनुमंडल मुख्यालय में गठित व्यय लेखा कोषांग में अपने चुनाव खर्च की रिपोर्ट जांच करा लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola