लक्ष्य से दूर है केसीसी वितरण

– देवदत्तचौबे – अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल रहे हैं आवेदन गढ़वा : गढ़वा जिला किसान क्रेडिट कार्ड एवं साख जमा अनुपात योजना के मामले में पूरी तरह से पिछड़ा रहा है. उक्त दोनों योजनाओं की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में लिये गये लक्ष्य के अनुरूप आवेदन […]
– देवदत्तचौबे –
अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल रहे हैं आवेदन
गढ़वा : गढ़वा जिला किसान क्रेडिट कार्ड एवं साख जमा अनुपात योजना के मामले में पूरी तरह से पिछड़ा रहा है. उक्त दोनों योजनाओं की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में लिये गये लक्ष्य के अनुरूप आवेदन भी प्राप्त नहीं हो पाये हैं. जिले में केसीसी का लक्ष्य 19750 लिया गया था.
लेकिन पिछले महीने तक इसके विरुद्ध मात्र 13648 आवेदन ही बैंकों को मिले. इनमें से 13033 आवेदनों के निष्पादन करने की बात कही गयी है. जबकि 615 आवेदन लंबित हैं. गौरतलब है कि जिस वर्ष अल्पवृष्टि के कारण भदई एवं खरीफ दोनों फसलों की स्थिति दयनीय है, उक्त फसल की बोआई की अवधि में किसान को आर्थिक मदद की जरूरत होती है.
इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर वित्तीय वर्ष के आरंभिक चरण से ही पहल प्रारंभ कर दी जाती है. बावजूद इसके लक्ष्य के अनुरूप केसीसी का आवेदन प्राप्त नहीं होना प्रशासन एवं किसान दोनों तरफ से जागरूकता की कमी को दर्शाता है. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वनांचल ग्रामीण बैंक को 8500 के लक्ष्य के विरुद्ध 3710 आवेदन मिले. इनमें से 34-34 आवेदन को ही स्वीकृति दी गयी.
भारतीय स्टेट बैंक के 8950 लक्ष्य के विरुद्ध 8651 आवेदन प्राप्त हुये हैं. इनमें से 8509 आवेदन को स्वीकृत करने की बात कही गयी है. इसी तरह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 2500 लक्ष्य दिये गये थे. लेकिन वहां मात्र 731 आवेदन ही प्राप्त हुए. इनमें से 652 को केसीसी दिया गया. जबकि पंजाब नैशनल बैंक में 2100 लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 325 आवेदन ही मिले.
इनमें से 322 को केसीसी दिया गया. बैंक ऑफ इंडिया एवं इलाहाबाद बैंक को 600-600 लक्ष्य दिये गये थे. इनमें बैंक ऑफ इंडिया में 175, जबकि इलाहाबाद बैंक में मात्र 12 आवेदन ही मिले हैं. इनमें से क्रमश: सात एवं 12 केसीसी दिये गये. यूनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक एवं एचडीएफसी को 500-500 का लक्ष्य दिया गया था.
लेकिन यूनाइटेड बैंक में मात्र 26 तथा यूनियन बैंक में 18 आवेदन ही मिले. जबकि एचडीएफसी को एक भी आवेदन नहीं मिला. इनमें से यूनाइटेंड बैंक ने 12 और यूनियन बैंक ने चार केसीसी दिये. स्पष्ट है कि लक्ष्य के अनुरूप बैंकों को आवेदन ही नहीं मिले. जिसके कारण जिले में केसीसी लक्ष्य प्राप्ति से पीछे रह गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










