ग...जनता के सहयोग से विकास करूंगी: अंजू

Published at :24 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
ग...जनता के सहयोग से विकास करूंगी: अंजू

ग…जनता के सहयोग से विकास करूंगी: अंजू 24जीडब्ल्यूपीए 9-नुक्कड़ सभा को संबोधित करती अंजू सिंह भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर पश्चिमी जिला परिषद सीट से प्रत्याशी अंजू सिंह ने मंगलवार को एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता […]

विज्ञापन

ग…जनता के सहयोग से विकास करूंगी: अंजू 24जीडब्ल्यूपीए 9-नुक्कड़ सभा को संबोधित करती अंजू सिंह भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर पश्चिमी जिला परिषद सीट से प्रत्याशी अंजू सिंह ने मंगलवार को एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, तो वे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगी. क्षेत्र से पलायन को रोकने के लिए कारगर कदम उठायेंगी. अधूरी व कच्ची सड़कों को बनवायेंगी. प्रखंड मुख्यालय से गांवों को जोड़नेवाली सभी सड़कों को दुरुस्त करायेंगी. किसानों के सिंचाई के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी. अंजू सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में इस क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं होने के कारण लोगों में निराशा व्याप्त है. जनता ने उन्हें इस चुनाव में खड़ा होने की इजाजत दी है, तभी वह जनता के बीच में हैं. उन्होंने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगी और क्षेत्र के लोगों के साथ मिल कर समस्याओं का समाधान करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola