आज का युग वज्ञिान का : प्राचार्या

आज का युग विज्ञान का : प्राचार्या23जीडब्ल्यूपी11-विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का निरीक्षण करते विद्यालय के निदेशक गढ़वा. स्थानीय इंडियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन विद्यालय के निदेशक चंदन कुमार व प्राचार्या अंजू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने […]
आज का युग विज्ञान का : प्राचार्या23जीडब्ल्यूपी11-विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का निरीक्षण करते विद्यालय के निदेशक गढ़वा. स्थानीय इंडियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन विद्यालय के निदेशक चंदन कुमार व प्राचार्या अंजू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है. इस वैज्ञानिक युग में नयी-नयी वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है, जो मानव के लिये काफी महत्वपूर्ण है. प्राचार्या श्रीमती मिश्रा ने कहा कि विज्ञान के बढ़ते कदम के कारण जिंदगी और भी आसान हो गयी है. आज के समय में विज्ञान का काफी महत्व है. इस अवसर पर जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक कविता कुमारी, रेशमी कुमारी, जूही खातून, काजल खातून, सत्येंद्र कुमार, रानी कुमारी, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










