157 लोगों को राशन कार्ड मिला

Published at :22 Nov 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
157 लोगों को राशन कार्ड मिला

157 लोगों को राशन कार्ड मिला 22जीडब्ल्यूपीएच 47-राशन कार्ड का वितरण करते उपाध्यक्ष अनिल पांडेय व अन्यगढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रविवार को 157 लाभुकों के बीच अंत्योदय योजना तथा पूर्वाविकता प्राप्त गृहस्थी योजना के तहत कार्ड का वितरण किया गया. नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने इसकी शुरूआत की. इस […]

विज्ञापन

157 लोगों को राशन कार्ड मिला 22जीडब्ल्यूपीएच 47-राशन कार्ड का वितरण करते उपाध्यक्ष अनिल पांडेय व अन्यगढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रविवार को 157 लाभुकों के बीच अंत्योदय योजना तथा पूर्वाविकता प्राप्त गृहस्थी योजना के तहत कार्ड का वितरण किया गया. नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने इसकी शुरूआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 20 वार्ड के लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है. छूटे हुए लोगों को भी दुबारा नाम जोड़ कर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. इस मौके पर वार्ड नंबर आठ के पार्षद सत्यवती देवी, नौ के जितेंद्र सिन्हा, 10 के सुरेंद्र प्रसाद कश्यप, वार्ड 12 के भोला प्रसाद के अलावा अधिवक्ता ओमप्रकाश चौबे, उमाशंकर दुबे, अवध नाथ चौबे, अरूण पांडेय, कमल घोष, उपेंद्र किसान, महेंद्र किसान, अनिरुद्ध कुमार, मुखलाल यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola