ओमप्रकाश सम्मानित हुए

Updated at :12 Nov 2013 5:16 AM
विज्ञापन
ओमप्रकाश सम्मानित हुए

गढ़वा : रविवार को रांची में आयोजित जायंट्स इंटरनेशनल फेडरेशन के फेडरेशन कांफ्रेंस में गढ़वा के बेल्ट कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ी ओमप्रकाश गुप्ता को फेडरेशन के विश्व उपाध्यक्ष सीरिस कपाड़िया ने पुरस्कृत किया गया. जायंट्स के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह राज्य बेल्ट कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष […]

विज्ञापन

गढ़वा : रविवार को रांची में आयोजित जायंट्स इंटरनेशनल फेडरेशन के फेडरेशन कांफ्रेंस में गढ़वा के बेल्ट कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ी ओमप्रकाश गुप्ता को फेडरेशन के विश्व उपाध्यक्ष सीरिस कपाड़िया ने पुरस्कृत किया गया.

जायंट्स के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह राज्य बेल्ट कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार केसरी द्वारा फेडरेशन में ओमप्रकाश को पुरस्कृत करने का प्रस्ताव लाया गया था, जिसके आलोक में रविवार को विश्व उपाध्यक्ष सीरिस कपाड़िया द्वारा ओमप्रकाश को शॉल ओढ़ा कर व 5100 रुपये नकद तथा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया.

इस सम्मान समारोह का आयोजन फेडरेशन-8 के अध्यक्ष संतोष जैन व सुभाष जैन ने किया था. कार्यक्रम में मुंबई से पधारे सीरिस कपाड़िया मुख्य अतिथि थे. इस अवसर पर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकास सिंह, अजय कांत पाठक, गढ़वा के जायंट्स अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, अशोक विश्वकर्मा, दीपक केसरी, मनोज केसरी, उत्तम कुमार, गौतम कुमार, रीता केसरी, राखी जैन, संदीप मोरारका, अंकुर जैन, रामावतार गर्ग के अलावे जमशेदपुर, चंदवा, डालटनगंज, रांची गुमला, सरायकेला, खरसावां आदि जिले के सभी जायंट्स परिवार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola