प्रतिमा विसजर्न को लेकर विवाद

Updated at :05 Nov 2013 3:44 AM
विज्ञापन
प्रतिमा विसजर्न को लेकर विवाद

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव थाना के सोनपुरवा गांव की लक्ष्मी जी की प्रतिमा का विसजर्न करने जा रहे जुलूस को एक समुदाय के लोगों द्वारा गांव के बिचला टोला के पास रोक दिये जाने से तनाव की स्थिति बन गयी है. इसके विरोध में आसपास के गांव गोपालपुर, कामद, आछोडीह, मझिगांवां एवं चंद्रपुरा गांव की […]

विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव थाना के सोनपुरवा गांव की लक्ष्मी जी की प्रतिमा का विसजर्न करने जा रहे जुलूस को एक समुदाय के लोगों द्वारा गांव के बिचला टोला के पास रोक दिये जाने से तनाव की स्थिति बन गयी है.

इसके विरोध में आसपास के गांव गोपालपुर, कामद, आछोडीह, मझिगांवां एवं चंद्रपुरा गांव की प्रतिमा का विसजर्न भी रोक दिया गया है. गांव के लोगों ने गोपालपुर में मझिआंवविशुनपुरा सड़क को जाम कर दिया है. सूचना मिलने के बाद मझिआंव थाना प्रभारी राधेश्याम तिवारी सोनपुरवा पहुंच कर मामले को हल कर करने का प्रयास कर रहे हैं.

ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के करीब आधा दर्जन गांव के प्रतिमा को गोपालपुर पोखरा में विसजिर्त किया जाता है. इसी क्रम में सोनपुरवा से गोपालपुर ले जा रहे प्रतिमा को रोका गया है. एक समुदाय विशेष के लोग प्रतिमा के विसजर्न गांव में ही करने की बात कर रहे थे.

लेकिन ग्रामीण गोपालपुर पोखरा जाने के लिए आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान प्रतिमा को रोका गया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस स्थानीय मुखिया के सहयोग से मामले का हल निकालने का प्रयास कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola