ग..ओके...पेंशन के लिए भटक रहा है मुखू बैठा

Published at :16 Oct 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
ग..ओके...पेंशन के लिए भटक रहा है मुखू बैठा

ग..अोके…पेंशन के लिए भटक रहा है मुखू बैठा 16जीडब्ल्यूपीएच14-प्रखंड कार्यालय के बाहर बीडीओ का इंतजार करता मुखू बैठा केतार(गढ़वा). सरकार जहां गरीबों को विभिन्न सुविधा उपलब्ध कराने का दंभ भरती हो, वहीं केतार प्रखंड के बाबू सरकार के निर्देशों और नियमों को ताक पर रख कर गरीबों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ […]

विज्ञापन

ग..अोके…पेंशन के लिए भटक रहा है मुखू बैठा 16जीडब्ल्यूपीएच14-प्रखंड कार्यालय के बाहर बीडीओ का इंतजार करता मुखू बैठा केतार(गढ़वा). सरकार जहां गरीबों को विभिन्न सुविधा उपलब्ध कराने का दंभ भरती हो, वहीं केतार प्रखंड के बाबू सरकार के निर्देशों और नियमों को ताक पर रख कर गरीबों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. समाचार के अनुसार केतार के विकलांग 80 वर्षीय वृद्ध मुखू बैठा पिछले छह महीने से पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. उसने कहा कि उसके पास पेंशन के अलावा गुजारा करने के लिए और कोई आय का साधन नहीं है. वह दर्जनों बार पोस्ट ऑफिस से लेकर पंचायत सचिवालय का चक्कर लगा चुका है. लेकिन उसे पेंशन नहीं मिली. उसने कहा कि सब जगह घूमने के बाद प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाया, यहां भी बीडीओ साहब से मुलाकात नहीं हुई. अंतत: वह पुन: घर जाने को विवश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola