24 घंटे में स्थिति सुधरे, नहीं तो आंदोलन : कांग्रेस

गढ़वा. बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है. शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांगे्रस के जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे 1000 कार्यकर्ताओं के साथ बिजली ऑफिस […]
गढ़वा. बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है. शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांगे्रस के जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे 1000 कार्यकर्ताओं के साथ बिजली ऑफिस में काम ठप करा देंगे.
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व जब एबीसीआइएल की ओर से 12 मेगावाट बिजली देने की घोषणा की गयी थी, तो इसका श्रेय लेने के लिए दर्जनभर राजनेताओं ने होड़ मचा दी थी. लेकिन उन्होंने इसके लिए कितना काम किया था, इसका कलई खुल गयी है. तीन दिन से गढ़वा जिला अंधेरे में डूबा हुआ है और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं. नवरात्र का पूरा समय लोगों को पानी के जुगाड़ की किचकिच में बर्बाद हो रहा है. सुबह में पूजा-पाठ करनेवाले लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गयी है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में यह पहला मौका है, जब नवरात्र के समय इस तरह की बुरी स्थिति का सामना श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










