आपात स्थिति से निबटने के लिए पुलिस तैयार

Published at :13 Oct 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
आपात स्थिति से निबटने के लिए पुलिस तैयार

गढ़वा. गढ़वा पुलिस आगामी दुर्गा पूजा व मुहर्रम के अवसर पर संभावित किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार है. इसके लिए पुलिस का दल विशेष रूप से प्रशिक्षित है. पुलिस का प्रयास है कि एक ही साथ पड़नेवाले हिंदूओं का दुर्गा पूजा व मुसलिमों का मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के […]

विज्ञापन
गढ़वा. गढ़वा पुलिस आगामी दुर्गा पूजा व मुहर्रम के अवसर पर संभावित किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार है. इसके लिए पुलिस का दल विशेष रूप से प्रशिक्षित है. पुलिस का प्रयास है कि एक ही साथ पड़नेवाले हिंदूओं का दुर्गा पूजा व मुसलिमों का मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो. इसके लिए सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर दोनों समुदाय के लोगों से एक-दूसरे के पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की गयी है.

इसके बावजूद यदि कहीं असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया गया, तो पुलिस उससे निपटने के लिये पूरी तैयारी की है. मंगलवार को पुलिस ने रंका मोड़ पर आपात स्थिति से निबटने के लिए किस तरह कदम उठायेगी, उसका प्रदर्शन किया गया. थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में स्थानीय पुलिस के जवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola