छात्रों का शानदार प्रदर्शन सराहनीय : अलखनाथ

Published at :13 Oct 2015 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों का शानदार प्रदर्शन सराहनीय : अलखनाथ

छात्रों का शानदार प्रदर्शन सराहनीय : अलखनाथगढ़वा. शहर के सोनपुरवा स्थित आरके बीएड कॉलेज के 87 छात्रों ने डिसटिंक्शन प्राप्त किया है यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है. कॉलेज के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरके बीएड कॉलेज के पहला बैच सत्र वर्ष […]

विज्ञापन

छात्रों का शानदार प्रदर्शन सराहनीय : अलखनाथगढ़वा. शहर के सोनपुरवा स्थित आरके बीएड कॉलेज के 87 छात्रों ने डिसटिंक्शन प्राप्त किया है यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है. कॉलेज के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरके बीएड कॉलेज के पहला बैच सत्र वर्ष 2014-15 ने शानदार प्रदर्शन किया है. कॉलेज के 98 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 87 छात्रों ने डिसटिंक्शन प्राप्त किया है. जबकि 10 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं एक छात्र का परीक्षाफल पेंडिंग है. श्री पांडेय ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक व छात्रों के लगन का ही नतीजा है कि कॉलेज के प्रथम बैच को इतनी अच्छी सफलता प्राप्त हुई है. इसके लिए नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं. श्री पांडेय ने कहा कि सत्र 2015-17 बैच की नियमित कक्षाएं चल रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola