लाभुकों ने शौचालय नर्मिाण कार्य रोका

लाभुकों ने शौचालय निर्माण कार्य रोका 13जीडब्ल्यूपीएच2-घटिया ईंट दिखाते लाभुक प्रतिनिधि, भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर बस्ती में डब्ल्यूएफसी मद से बन रहे शौचालय में घटिया काम किये जाने से आक्रोशित लाभुकों ने काम रोक दिया. काम रोकने की खबर मिलने पर वहां लाभुक को समझाने गये लोगों को उन्होंने वहां से खदेड़ दिया. समाचार के अनुसार भवनाथपुर […]
लाभुकों ने शौचालय निर्माण कार्य रोका 13जीडब्ल्यूपीएच2-घटिया ईंट दिखाते लाभुक प्रतिनिधि, भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर बस्ती में डब्ल्यूएफसी मद से बन रहे शौचालय में घटिया काम किये जाने से आक्रोशित लाभुकों ने काम रोक दिया. काम रोकने की खबर मिलने पर वहां लाभुक को समझाने गये लोगों को उन्होंने वहां से खदेड़ दिया. समाचार के अनुसार भवनाथपुर बस्ती में एनजीओ के माध्यम से डब्ल्यएफसी मद से 20 शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. इस दौरान संवेदक द्वारा लाभुकों से भी गड्ढा खोदवाया जा रहा है. साथ ही शौचालय निर्माण में प्रयोग किये जा रहे ईंट काफी घटिया स्तर के हैं. ईंट को देखते ही लाभुक भड़क उठे. इस दौरान संवेदक के आदमी जब उन्हें समझाने गये, तो लाभुकों ने वहां से उसे भगा दिया. लाभुक सरस्वती देवी, उमेश राम, बिगन ठाकुर, हरि बैठा, नंदू बैठा, सुनीता देवी आदि ने कहा कि संवेदक शौचालय निर्माण के नाम पर सारी राशि हड़पने का प्रयास कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










