एनटीसीए स्कूल ने जीता खिताब

Published at :12 Oct 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
एनटीसीए स्कूल ने जीता खिताब

एनटीसीए स्कूल ने जीता खिताब रांची में आयोजित प्रथम अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के ही आरके पब्लिक स्कूल को हरायागढ़वा. स्थानीय एनटीसीए स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर रांची में आयोजित प्रथम अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विजयी एनटीसीए की टीम को जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने […]

विज्ञापन

एनटीसीए स्कूल ने जीता खिताब रांची में आयोजित प्रथम अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के ही आरके पब्लिक स्कूल को हरायागढ़वा. स्थानीय एनटीसीए स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर रांची में आयोजित प्रथम अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विजयी एनटीसीए की टीम को जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. समाचार के अनुसार झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ द्वारा रांची के जेवीएम श्यामली में 10 व 11 अक्तूबर को आयोजित जूनियर प्रथम अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच में एनटीसीए गढ़वा व डीपीएस रांची तथा लोहरदगा व आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा के बीच खेला गया. जिसमें गढ़वा की दोनों टीम अपनी-अपनी मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किये. फाइनल मैच गढ़वा के आरके पब्लिक व एनटीसीए के बीच खेला गया, जिसमें एनटीसीए की टीम ने जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता एनटीसीए की टीम अब इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय अंतर स्कूल चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भाग लेगी. विजेता टीम के सदस्य अंकित कुमार ठाकुर का चयन कैडेट वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है. इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को संघ के पदाधिकारी ने सम्मानित किया. इस मौके पर संघ के सचिव आनंद सिन्हा, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अशोक विश्वकर्मा, मुजीब खान, आरसेटी के निदेशक कमल नयन, नवनीत शुक्ला, प्रिंस सोनी, शियाराम शरण वर्मा, दीपक, प्रवेश रंजन, कमलेश दुबे आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कमलेश दुबे व धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार दुबे ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola