सड़क किनारे काम कर रही महिला मजदूर घायल हुई, बात बढ़ी

Published at :12 Oct 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे काम कर रही  महिला मजदूर घायल हुई, बात बढ़ी

रमना (गढ़वा) : रमना-डंडई मार्ग पर चुंदी गांव के पास एक महिला मजदूर के घायल हो जाने के बाद उसके इलाज को लेकर दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला नियंत्रण में आया. चुंदी गांव निवासी उदित प्रजापति की पत्नी चंद्रमुखी देवी सड़क के किनारे मजदूरी […]

विज्ञापन

रमना (गढ़वा) : रमना-डंडई मार्ग पर चुंदी गांव के पास एक महिला मजदूर के घायल हो जाने के बाद उसके इलाज को लेकर दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला नियंत्रण में आया. चुंदी गांव निवासी उदित प्रजापति की पत्नी चंद्रमुखी देवी सड़क के किनारे मजदूरी कर रही थी.

इसी दौरान रमना से सोनेहारा जा रही एक बाइक के धक्के से वह घायल हो गयी. घायल होने के बाद वहां उपस्थित मजदूरों ने बाइक सवार को चंद्रमुखी के इलाज के लिए उसे अपनी मोटरसाइकिल से ले जाने को कहा. लेकिन वहां उपस्थित मुंशी सोनेहारा निवासी मोहिद खान ने उसे मना कर दिया और बाइक सवार को जाने को कह दिया. मुंशी की इस बात पर वहां उपस्थित मजदूर एवं ग्रामीण उसके खिलाफ भड़क उठे.

उसके साथ धक्का-मुक्की की. इसकी प्रतिक्रिया में मुंशी की ओर से एक कमांडर जीप एवं मोटरसाइकिल पर 20-25 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और चंद्रमुखी का पक्ष लेनेवाले राजकेश्वर यादव एवं दिनेश साव की पिटाई कर दी. साथ ही संतोष साव की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया.

इस घटना के बाद तनाव उत्पन्न हो गया. जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो नगरऊंटारी एसडीपीओ मनीष कुमार, रमना थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति तथा डंडई थाना प्रभारी के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया. लेकिन समाचार भेजे जाने तक गांव में तनाव की स्थिति बरकरार थी. इसे देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola