101 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Published at :11 Oct 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
101 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

101 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह गढ़वा. अवधूत भगवान राम छठा 101 जोड़ा नि:शुल्क सामूहिक सर्वजातीय सर्व धर्म विवाह समारोह 2016 के आयोजन को लेकर रविवार को डेंटल कॉलेज परिसर में अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2016 में भी 101 जोड़े का नि:शुल्क […]

विज्ञापन

101 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह गढ़वा. अवधूत भगवान राम छठा 101 जोड़ा नि:शुल्क सामूहिक सर्वजातीय सर्व धर्म विवाह समारोह 2016 के आयोजन को लेकर रविवार को डेंटल कॉलेज परिसर में अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2016 में भी 101 जोड़े का नि:शुल्क सामूहिक विवाह मार्च या अप्रैल महीने में संपन्न करायी जायेगी. इस समारोह को संपन्न करने के लिए समाचार पत्र के माध्यम से पलामू प्रमंडल के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में वर-वधू के चुनाव के लिए सूचना दी जायेगी. जिससे गरीब, नि:शक्त व असहाय जोड़ों की शादी करायी जा सके. बैठक में कहा गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों का चुनाव भी किया गया है. जिन्हें विभिन्न जिम्मेवारी सौंपी गयी है. विवाह के 15 दिन पूर्व सभी जोड़ों के वर-वधूओं व उनके अभिभावकों को बुला कर विवाह सामग्री दी जायेगी. बैठक में कहा गया कि 31 दिसंबर 2015 तक सभी जोड़ों का चयन कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola