खाद्यान्न व केरोसिन वितरण में अनियमितता

खाद्यान्न व केरोसिन वितरण में अनियमिततानगरऊंटारी (गढ़वा). खरौंधी प्रखंड के चंदना ग्राम के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर चंदना व पीपरा ग्राम के डीलर रामदास राम पर दो माह से राशन व केरोसिन नहीं देने व निर्धारित दर से अधिक राशि लेने का आरोप लगाते हुए जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है. आवेदन […]
खाद्यान्न व केरोसिन वितरण में अनियमिततानगरऊंटारी (गढ़वा). खरौंधी प्रखंड के चंदना ग्राम के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर चंदना व पीपरा ग्राम के डीलर रामदास राम पर दो माह से राशन व केरोसिन नहीं देने व निर्धारित दर से अधिक राशि लेने का आरोप लगाते हुए जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि डीलर द्वारा खाद्यान्न व केरोसिन वितरण में भारी अनियमितता बरती जाती है. दो माह से डीलर द्वारा राशन व केरोसिन का वितरण नहीं किया गया है. बीपीएलधारियों को 35 किलोग्राम की जगह 32 किलोग्राम राशन दिया जाता है तथा 35 रुपये के बदले 50 रुपये लिया जाता है. केरोसिन 17 रुपये प्रति लीटर की जगह 20 रुपये प्रति लीटर तथा धोती साड़ी दस रुपये की जगह 30 रुपये में दिया जाता है. ग्रामीणों द्वारा आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. आवेदन पर हस्ताक्षर करनेवख़लों में माणिक सिंह, छठु चौधरी, गोपाल सिंह, लाल बहादुर गुप्ता, सुशीला देवी, दिनेश सिंह, आलोक रंजन गुप्ता सहित अन्य के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










