कार्ड का लाभ उठायें लाभुक : एसडीओ

कार्ड का लाभ उठायें लाभुक : एसडीअोफोटो (1)- लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण करते अनुमंडल पदाधिकारी.नगरऊंटारी (गढ़वा). राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने रविवार को जंगीपुर ग्राम स्थित कृपा कुजूर के जनवितरण प्रणाली की दुकान में लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण व अनाज देकर […]
कार्ड का लाभ उठायें लाभुक : एसडीअोफोटो (1)- लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण करते अनुमंडल पदाधिकारी.नगरऊंटारी (गढ़वा). राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने रविवार को जंगीपुर ग्राम स्थित कृपा कुजूर के जनवितरण प्रणाली की दुकान में लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण व अनाज देकर किया. उन्होंने राशन कार्ड वितरण के दौरान लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सभी लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है. कार्ड डीलर के पास नहीं छोड़ें. प्रत्येक माह जनवितरण प्रणाली की दुकान से राशन, केरोसिन सहित मिलनेवाली अन्य चीजें होने के बाद डीलर से कार्ड पर इंट्री करावें. कार्ड वितरण के दौरान कुछ लाभुकों द्वारा कार्ड नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीअो ने कहा कि सूची के अनुसार लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. शीघ्र ही पंचायत सेवक द्वारा सभी लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण करा दिया जायेगा. एसडीअो ने चेचरिया ग्राम स्थित धनंजय पासवान के जनवितरण प्रणाली के दुकान में लाभुकों के बीच राशन कार्ड व राशन का वितरण किया.मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गनजफर अली खान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह, धनंजय चंद्रवंशी, सोबरन मेहता, आनंद प्रताप देव, पिंटू कुमार, मुन्ना प्रसाद, रवींद्र प्रताप देव, दारोगा शुक्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










