ओड़िशा का प्राचीन शिव मंदिर दिखेगा

अोड़िशा का प्राचीन शिव मंदिर दिखेगामां भगवती पूजा समिति11जीडब्लूपीएच2-नहर चौक चिनिया रोड में बन रहा पंडाल का प्रारूप प्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के चिनिया रोड स्थित नहर चौक पर मां भगवती पूजा समिति के तत्वावधान में वृहत दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि समिति ने यह […]
अोड़िशा का प्राचीन शिव मंदिर दिखेगामां भगवती पूजा समिति11जीडब्लूपीएच2-नहर चौक चिनिया रोड में बन रहा पंडाल का प्रारूप प्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के चिनिया रोड स्थित नहर चौक पर मां भगवती पूजा समिति के तत्वावधान में वृहत दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि समिति ने यह द्वितीय आयोजन है. इस वर्ष पूजा समिति द्वारा अोड़िशा का प्राचीन दुर्गा मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है. इसके लिए बाहर से आये कलाकरों द्वारा पंडाल को बनाने का कार्य किया जा रहा है. समिति के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन से अष्टमी तक रामचरित मानस का प्रवचन बक्सर के रामानुज शास्त्री द्वारा किया जायेगा. जबकि अष्टमी के दिन भंडारा एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, उपाध्यक्ष उमेश चंद्रवंशी व अमरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष डॉ सीबी मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष गणपति तिवारी, प्रवक्ता रविंद्र चौबे व प्रदीप मिश्रा, विनोद दुबे, शशिकांत मिश्रा, अखिलेश दुबे, केके चौबे, पुलस्त दुबे व प्रवीण सिंह का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










