शाहीदेव उवि को प्लस टू का दर्जा देने की मांग

Published at :09 Oct 2015 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
शाहीदेव उवि को प्लस टू का दर्जा देने की मांग

शाहीदेव उवि को प्लस टू का दर्जा देने की मांग कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के खरौंधा स्थित शाहीदेव उवि को प्लस टू का दरजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रमाीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुनेश्वर पासवान ने की. ग्रामीणों ने शिक्षा सचिव से मांग करते हुए कहा कहा कि उवि खरौंधा को प्लस […]

विज्ञापन

शाहीदेव उवि को प्लस टू का दर्जा देने की मांग

कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के खरौंधा स्थित शाहीदेव उवि को प्लस टू का दरजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रमाीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुनेश्वर पासवान ने की. ग्रामीणों ने शिक्षा सचिव से मांग करते हुए कहा कहा कि उवि खरौंधा को प्लस टू का दर्जा दिया जाये. इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के छात्र-छात्राएं 10वीं पास करने के बाद प्लस टू करने के लिए गढ़वा जाना पड़ता है. इसके कारण बहुत सी छात्राएं अपनी पढ़ाई बंद कर देती हैं.

कई गरीब छात्र ऐसे हैं, जिनके अभिभावक उन्हें शहर में रह कर पढ़ाने में असमर्थ हैं. ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दी है कि इस विद्यालय को प्लस टू का दर्जा नहीं मिलता है, तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक का संचालन राहुल कुमार दुबे ने किया. इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, सत्यनारायण मेहता, सुनील पांडेय, गौरी शंंकर दुबे, रामाधार दुबे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola