बीपीएम की हाजिरी पर पाबंदी लगी

बीपीएम की हाजिरी पर पाबंदी लगीप्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा के बीपीएम रामाकांत राय को बिना कोई सरकार के विभागीय आदेश के ही कार्य उपस्थिति पंजी व बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी बनाने पर पाबंदी लगायी गयी थी. यह जानकारी रमाकांत राय द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत गढ़वा सीएस से सूचना मांगने के बाद मिली है. […]
बीपीएम की हाजिरी पर पाबंदी लगीप्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा के बीपीएम रामाकांत राय को बिना कोई सरकार के विभागीय आदेश के ही कार्य उपस्थिति पंजी व बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी बनाने पर पाबंदी लगायी गयी थी. यह जानकारी रमाकांत राय द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत गढ़वा सीएस से सूचना मांगने के बाद मिली है. इसमें सीएस के आदेश के आलोक में गढ़वा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष कुमार मिश्र ने जानकारी दी है कि रमाकांत राय को उपस्थिति पंजी व बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी बनाने पर पाबंदी लगाने का कोई विभगीय आदेश नहीं मिला था. विदित हो कि श्री राय के कार्यालय से कुर्सी टेबल भी हटवा दिया गया था. इसके बाद वे बोरे पर बैठ कर काम कर रहे थे. इस मामले में रमाकांत राय ने तत्कालीन सीएस से लेकर राज्य मुख्यालय के सभी मुख्य पदाधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगायी थी. लेकिन इसके बाद भी उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला है. डीपीएम ने दी गयी सूचना में कहा है कि रामाकांत राय का मामला प्रत्यक्ष रूप से सीएस कार्यालय से संबंधित है. इसलिए इसकी सारी जानकारी सीएस कार्यालय से ही मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










