आजा माइ शेर पर सवार एलबम रिलीज

Published at :09 Oct 2015 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
आजा माइ शेर पर सवार एलबम रिलीज

गढ़वा. भोजपुरी की दुनिया एक उभरते कलाकार सुमित कुमार झा की भोजपुरी एलबम आजा माइ शेर पर सवार रिलीज किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए गायक सुमित झा ने बताया कि इसके पूर्व सावन में भी एक कांवर गीत देवघर नगरी में बसे ले भोला निकला था, जिससे भक्तों ने खूब सराहा. इसी तरह […]

विज्ञापन

गढ़वा. भोजपुरी की दुनिया एक उभरते कलाकार सुमित कुमार झा की भोजपुरी एलबम आजा माइ शेर पर सवार रिलीज किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए गायक सुमित झा ने बताया कि इसके पूर्व सावन में भी एक कांवर गीत देवघर नगरी में बसे ले भोला निकला था, जिससे भक्तों ने खूब सराहा. इसी तरह की उम्मीद इस एलबम से है. यह एलबम श्रोताओं को काफी पसंद आयेगा. श्री झा ने बताया कि संगीत ही उनका जीवन है. इसका शौक उन्हें बचपन से था कि वे एक कलाकार बने.

इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत में प्रभाकर की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट पटना से शास्त्रीय संगीत व लोक गीतों की शिक्षा प्राप्त की. उनके संगीत गुरु रवि प्रभाकर ने कहा कि सुमित की आवाज में जादू है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola