जट्टू हत्याकांड में छह पर प्राथमिकी

गढ़वा : जट्टू खान हत्याकांड में जट्टू की पत्नी पीपरा की मुखिया नाजिया परवीन ने गढ़वा थाने में छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इनमें छोटू रंगसाज के अलावा पांच लोगों का नाम शामिल है. पुलिस ने अन्य नाजद आरोपियों का नाम नहीं बतलाया है. नाजिया ने प्राथमिकी में कहा है कि बस […]
गढ़वा : जट्टू खान हत्याकांड में जट्टू की पत्नी पीपरा की मुखिया नाजिया परवीन ने गढ़वा थाने में छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इनमें छोटू रंगसाज के अलावा पांच लोगों का नाम शामिल है. पुलिस ने अन्य नाजद आरोपियों का नाम नहीं बतलाया है. नाजिया ने प्राथमिकी में कहा है कि बस स्टैंड में एजेंटी व एकरार खान की हत्या के मामले में हसीब खान व जट्टू खान को कोर्ट में गवाही नहीं देने के लिए छोटू रंगसाज ने धमकी दिया था.
लेकिन जट्टू खान ने कहा था कि उसने टेंडर के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा टैक्सी स्टैंड का ठेका लिया है और कहा कि उसके भाई की हत्या हुई है. इसलिए किसी भी कीमत पर वह गवाही देगा. इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने उनके पति की हत्या की है. दो हिरासत में पूछताछ जारीजट्टू हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को बुधवार को ही हिरासत में लिया था. इनमें बेलचंपा निवासी दिलीप पासवान व सिद्दे के इम्तेयाज अंसारी का नाम शामिल है.
थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गये दोनों लोगों से पूछताछ जारी है.मामले में कार्रवाई की जायेगी : एसपीइस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि जट्टू खान अपराधी प्रवृत्ति का आदमी था और वह हत्या के मामले में जेल भी काट चुका है. पुलिस उक्त हत्याकांड का अनुसंधान कर रही है. आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










