ग...ओके...15 तक एनपीआर डाटा बेस पूरा करें

Published at :08 Oct 2015 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
ग...ओके...15 तक एनपीआर डाटा बेस पूरा करें

ग…अोके…15 तक एनपीआर डाटा बेस पूरा करेंमुख्यमंत्री के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिये निर्देश गढ़वा. मुख्यमंत्री रघुवर दास के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंस कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. वीडियो कंफ्रेंसिंग के माध्यम से श्री वर्णवाल ने एनपीआर के संबंध में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने आधार नंबर […]

विज्ञापन

ग…अोके…15 तक एनपीआर डाटा बेस पूरा करेंमुख्यमंत्री के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिये निर्देश गढ़वा. मुख्यमंत्री रघुवर दास के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंस कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. वीडियो कंफ्रेंसिंग के माध्यम से श्री वर्णवाल ने एनपीआर के संबंध में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने आधार नंबर के साथ एनपीआर डाटा बेस 15 अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित दैनिक प्रगति प्रतिवेदन प्रेषित करने का भी निर्देश दिया. कंफ्रेंस के माध्यम से श्री वर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार के नामित कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर एनपीआर डाटा बेस को अद्यतन व उसमें आधार नंबर व मोबाइल नंबर की प्रविष्टि करने का कार्य किया जायेगा तथा नये परिवारों का राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की अनुसूची भरी जायेगी. उक्त कार्य को ससमय गुणवक्ता पूर्वक संपन्न करने के लिए जिलास्तर के अधिकारियों द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण भी किया जाना है. इस संबंध में अपर समाहर्ता के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारी को निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.साथ ही 10 अक्तूबर को डाटाबेस के कार्य से संबंधित अपने चार्ज के दैनिक प्रगति प्रतिवेदन के साथ भाग लेने के लिए अपर समाहर्ता के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी चार्ज पदाधिकारी भाग लेंगे. वीडियो कंफ्रेंस में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रमेश कुमार व जनगणना निदेशालय से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बालेश्वर ठाकुर उपस्थित थे.रिपोर्ट जितेंद्र सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola