28 हजार की फरजी निकासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2015 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर के एसबीआइ शाखा से 28 हजार रुपये फरजी निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित मकरी निवासी जिबराईल अंसारी ने थाना व बैंक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मकरी में ग्राम जल स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय का निर्माण किया […]
विज्ञापन
भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर के एसबीआइ शाखा से 28 हजार रुपये फरजी निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित मकरी निवासी जिबराईल अंसारी ने थाना व बैंक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
उन्होंने कहा है कि मकरी में ग्राम जल स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय का निर्माण किया गया है. चार सितंबर को काम पूरा होने के बाद जिबराईल अंसारी के नाम से सहिया सुनीता देवी ने 16800 रुपये एवं 11200 रुपये के अलग-अलग दो चेक जारी किये थे. चेक जल सहिया एवं मुखिया के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी होता है.
लेकिन इस चेक पर मुखिया का हस्ताक्षर नहीं था. मुखिया ने चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए जिबराईल से चेक ले लिया. जिसके बाद चेक वापस नहीं किया गया. बाद में बैंक द्वारा बताया गया कि राशि की निकासी कर ली गयी है. इस मामले में थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










