मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन

मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठननगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के पुरनानगर स्थित कर्बला के निकट नगरऊंटारी चेचरिया के गणमान्य ग्रामीणों की बैठक कर मुहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द्र के साथ मनाने के लिए मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया. इंतजामिया कमेटी में सर्वसम्मति से लाल बाबू खां को सदर, तौहीद खां को सेक्रेटरी व गफ्फार खां […]
मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठननगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के पुरनानगर स्थित कर्बला के निकट नगरऊंटारी चेचरिया के गणमान्य ग्रामीणों की बैठक कर मुहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द्र के साथ मनाने के लिए मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया. इंतजामिया कमेटी में सर्वसम्मति से लाल बाबू खां को सदर, तौहीद खां को सेक्रेटरी व गफ्फार खां को खजांची बनाया गया. कमेटी का संरक्षक दीपक प्रताप देव, कन्हैया चौबे, अर्सुद्दीन खां, हबीबुल्लाह खां, मुस्ताकखां खुर्शीद खां को बनाया गया. बैठक में मुहर्रम की पहली तारीख सेे ही बाहर के अच्छे आलिम को बुला कर जिक्रे शहादते हुसैन की मजलिस सजाने जो नमाज के बाद हर रात सातवीं मुहर्रम तक चलेगी. कर्बला व आसपास की सजावट, साउंड, लाइट की व्यवस्था इंतजामिया कमेटी करेगी. बैठक में अंजुमं कमेटी के सरपरस्त तस्लीम खां, सदर कलाम खां, सरोज खां, जाहिर खां, फेराजुल खां, कन्हैया चौबे, देवेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में चेचरिया व नगरऊंटारी के ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










