पुनर्जीवित होगा अरंगी रेलवे स्टेशन

Published at :06 Oct 2015 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
पुनर्जीवित होगा अरंगी रेलवे स्टेशन

गढ़वा : सांसद वीडी राम की पहल पर मेराल प्रखंड के अरंगी रेलवे स्टेशन को पुर्नजीवित करने की कवायद रेलवे विभाग ने शुरू कर दी है. सोमवार को रेणुकूट से आये रेलवे के यातायात निरीक्षक मन्नू राम, गढ़वा के सांसद प्रतिनिधि संजय ठाकुर व भाजपा किसान मोरचा के जिला महामंत्री मुरली श्याम सोनी ने अरंगी […]

विज्ञापन
गढ़वा : सांसद वीडी राम की पहल पर मेराल प्रखंड के अरंगी रेलवे स्टेशन को पुर्नजीवित करने की कवायद रेलवे विभाग ने शुरू कर दी है. सोमवार को रेणुकूट से आये रेलवे के यातायात निरीक्षक मन्नू राम, गढ़वा के सांसद प्रतिनिधि संजय ठाकुर व भाजपा किसान मोरचा के जिला महामंत्री मुरली श्याम सोनी ने अरंगी पहुंचकर निरीक्षण किया. इस अवसर पर यातायात निरीक्षक ने अरंगी गांव के ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली गयी.
विदित हो कि मेराल प्रखंड के अरंगी रेलवे स्टेशन को विभाग ने बंद कर दिया था, जिसके कारण वहां के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए मेराल अथवा गढ़वा आना पड़ता था.
लोकसभा चुनाव में अरंगी के लोगों ने सांसद वीडी राम से उक्त स्टेशन चालू करने की मांग की थी, जिसके आलोक में सांसद ने लोकसभा में मामले को उठाते हुए अरंगी रेलवे स्टेशन को पुन: चालू कराने की मांग की थी. उल्लेखनीय है कि अरंगी जिले के बड़े सब्जी उत्पादकों में से है और यहां से समीपवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के बलरामपुर व सरगुजा तथा उत्तर प्रदेश के दुद्धी व रेणुकूट और बिहार के औरंगाबाद तक सब्जी भेजी जाती है.
लेकिन आवागमन नहीं रहने से लोगें को परेशानी का सामना करना पड़ता था. यातायात निरीक्षक ने गढ़वा स्टेशन का भी निरीक्षण किया. इस दौरान पानी, बिजली, शेड, शौचालय एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया. इस मौके पर अरंगी के मुखिया नरसिंह राम सहित रेलवे के पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola