सदाफल देव की जयंती मनी

Published at :03 Oct 2015 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
सदाफल देव की जयंती मनी

सदाफल देव की जयंती मनी गढ़वा. विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में सदाफल देव की 128वीं जयंती मनायी गयी. चिनिया रोड स्थित जीपी प्लाजा में आयोजित समारोह की शुरुआत संस्थान के प्रदेश प्रचार मंत्री शोभा राम यादव ने अखंड दीप प्रज्वलित कर किया. इसके उपरांत सभी अनुयायियों ने सदाफल देव के चित्र पर माल्यार्पण किया. […]

विज्ञापन

सदाफल देव की जयंती मनी गढ़वा. विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में सदाफल देव की 128वीं जयंती मनायी गयी. चिनिया रोड स्थित जीपी प्लाजा में आयोजित समारोह की शुरुआत संस्थान के प्रदेश प्रचार मंत्री शोभा राम यादव ने अखंड दीप प्रज्वलित कर किया. इसके उपरांत सभी अनुयायियों ने सदाफल देव के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि सद्गुरु ने कहा कि संसार दुखों से भरा हुआ है. आज संसार की अंदर मानव मन माया के आधार से ईश्वर तत्व को जानना चाहते हैं, लेकिन इसे प्राप्त करने के लिए समर्थ सदगुरु से ब्रह्म विद्या के ज्ञान को लेना होगा. तभी पंचतत्व का ज्ञान प्राप्त होगा. जयंती समारोह को प्रदेश सहमंत्री विजय कुमार मिश्र, गुप्तेश्वर पाठक, उपेंद्र नाथ मिश्र, सरयु प्रसाद अग्रवाल, वीरेंद्र पांडेय, किशोरी प्रसाद सोनी आदि ने भी सद्गुरु सत्ता की व्यापक चर्चा की. इस मौके पर पंकज कुमार, बलदेव सिंह, सुषमा सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, रामप्रताप अग्रवाल, ललित कुमार पांडेय, रमेश पांडेय, डॉ परशुराम विश्वकर्मा, कमेश्वर सिंह, उषा देवी, मानिकचंद साहू, रामविचार साहू, महेंद्र पांडेय, नारायण साह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संदीप कुमार, भगवान तिवारी, बृज बिहारी सिंह, पुष्प सिन्हा, रामदुलारी देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola