टीपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने शुक्रवार को बरडीहा थाना के आदर गांव से टीपीसी के एरिया कमांडर नेजाम अंसारी उर्फ गुलाम मुस्तफा उर्फ ननका(25) को गिरफ्तार किया. उसके पास से 315 बोर की राइफल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक घड़ी भी बरामद िकये गये हैं. नेजाम पर मझिआंव व बरडीहा थाने में […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने शुक्रवार को बरडीहा थाना के आदर गांव से टीपीसी के एरिया कमांडर नेजाम अंसारी उर्फ गुलाम मुस्तफा उर्फ ननका(25) को गिरफ्तार किया. उसके पास से 315 बोर की राइफल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक घड़ी भी बरामद िकये गये हैं.
नेजाम पर मझिआंव व बरडीहा थाने में पांच मामले दर्ज हैं. वह 2003 से 2006 तक पीपुल्स वार दस्ता में काम करता था. फिलहाल टीपीसी के उत्तरी गढ़वा जोन का एरिया कमांडर था.
चतरा से आते हैं लेवी वसूलने : गढ़वा एसडीपीओ प्रेमनाथ व सीआरपीएफ के कमांडेंट कैलाश आर्य ने बताया कि टीपीसी का मुख्यालय चतरा जिले में है. गढ़वा में लेवी वसूली के लिए चतरा से दस्ता आता है और यहां से घटना को अंजाम देकर लौट जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










