13 घंटे एनएच जाम किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

नगरउंटारी (गढ़वा) : एनएच 75 के गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार झामुमो के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे के नेतृत्व में मंगलवार को सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जंगीपुर में अहले सुबह पांच बजे से जाम कर दिया है़ कार्यकर्ताओं ने एचएच75 पर टेंट लगा दिये और धरना […]
विज्ञापन
नगरउंटारी (गढ़वा) : एनएच 75 के गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार झामुमो के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे के नेतृत्व में मंगलवार को सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जंगीपुर में अहले सुबह पांच बजे से जाम कर दिया है़
कार्यकर्ताओं ने एचएच75 पर टेंट लगा दिये और धरना पर बैठ गये. इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने साेमवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. रोड जाम होने से सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी़ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़
अंचलाधिकारी जाम स्थल पर पहुंचकर झामुमो कार्यकर्ताओं को जाम समाप्त करने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता सक्षम पदाधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन दिये जाने की मांग पर अड़े रहे़ कार्यकर्ता पाटिल कंस्ट्रक्शन पर प्राथमिकी दर्ज करने, एकरारनामा रद्द कर दूसरे एजेंसी से काम कराने, कराये गये कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी बनाने, अधूरे पुल-पुलिया का निर्माण पूरा कराने, निर्माण के दौरान प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिड़काव कराने की मांग कर रहे थे़ जाम स्थल पर कार्यकर्ता पारंपरिक हथियारों (तीन-धनुष) से लैस थे़ जाम स्थल पर एकत्रित कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे़
सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया चौबे ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, फिर भी एनएच 75 व आम जनता के लिए अच्छे दिन नहीं आये़ भाजपा आज जनता को झूठे सपने दिखा रही है़ उन्होंने कहा कि एनएच 75 पर पुल निर्माण के लिए खोदे गये गढ्ढे में गिर कर दर्जनों की मौतें हो चुकी है. सैंकड़ों लोग अपाहिज हो गये हैं, लेकिन इससे झारखंड सरकार को लेना देना नहीं है़ उन्होंने कहा कि ऐसे मौत के सौदागर पाटिल कंस्ट्रक्शन पर प्राथमिकी दर्ज के बदले कार्यावधि में विस्तार किया जा रहा है़
गढ़वा जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि एनएच 75 के निर्माण को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है़ जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान ने कहा कि सरकार की नियत ठीक नहीं है. निर्धारित समय सीमा के बाद भी एनएच 75 का कार्य पूरा नहीं होने पर सरकार संवेदक को काली सूची में डालने के बजाय कार्याविधि का विस्तार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक सक्षम पदाधिकारी लिखित आश्वासन नहीं देते, रोड जाम जारी रहेगा़
जाम स्थल पर सभा को मुकेश कुमार सिन्हा केंद्रीय समिति सदस्य मनोज ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार केंद्रीय समिति सदस्य सुनील किस्पोटा, सीताराम पासवान, गोपाल प्रसाद गुप्ता ने भी संबोधित किया़ जाम स्थल पर लालभूषण प्रसाद गुप्ता, कंचन पांडेय, रामनाथ चौधरी, महेंद्र चौधरी, मुखलाल बैठा, कमला पांडेय, रमेश बैठा, विनोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्याम लाल बैठा, मनोज रजवार, सुदेश्वर कोरवा, उदय पासवान, लखन राम, श्रवण गुप्ता, शिवम प्रसाद, प्रवेज आलम, रीता देवी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










