गढ़वा जेल भेजे गये ददई

Published at :15 Jul 2015 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा जेल भेजे गये ददई

गढ़वा : पूर्व मंत्री सह इंटक नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को मंगलवार को रिम्स से गढ़वा मंडल कारा लाया गया. उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ गाली-गलौज और हत्या के प्रयास के आरोप हैं.पुलिस कस्टडी में ददई दुबे को दिन के 1.50 बजे गढ़वा लाया गया. सरकारी सूत्रों के […]

विज्ञापन
गढ़वा : पूर्व मंत्री सह इंटक नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को मंगलवार को रिम्स से गढ़वा मंडल कारा लाया गया. उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ गाली-गलौज और हत्या के प्रयास के आरोप हैं.पुलिस कस्टडी में ददई दुबे को दिन के 1.50 बजे गढ़वा लाया गया. सरकारी सूत्रों के अनुसार, उन्हें गढ़वा जेल से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने की सिफारिश गढ़वा के सीजेएम से की गयी है. इसके लिए कारा प्रशासन ने बाथरूम सहित अन्य व्यवस्था के अभाव का हवाला दिया है. बताया गया कि बुधवार को ददई की जमानत के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के यहां अपील की जा सकती है.
सुबह 7.30 बजे छोड़ा रिम्स : इससे पहले सुबह 7.30 बजे ददई दुबे ने रांची में रिम्स का कॉटेज छोड़ दिया.रिम्स में सुबह से ही उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी. हालांकि इस दौरान ददई पूरी तरह शांत रहे. पेट व सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में मेडिकल बोर्ड की ओर से की गयी जांच में उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया और छुट्टी दे दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola