दुर्घटना में बच्ची की मौत

मझिआंव (गढ़वा). मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ स्थित बकोइया गांव में छह वर्षीय सरोजनी कुमारी की मौत मोटरसाइकिल के धक्के से हो गयी. वह गढ़वा थाना के गांगी गांव निवासी विदेशी चौधरी की पुत्री थी. वह कुछ समय से अपने मामा विनोद चौधरी के घर बकोइया में रह रही थी. बताया गया कि वह सड़क किनारे खेल […]
मझिआंव (गढ़वा). मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ स्थित बकोइया गांव में छह वर्षीय सरोजनी कुमारी की मौत मोटरसाइकिल के धक्के से हो गयी. वह गढ़वा थाना के गांगी गांव निवासी विदेशी चौधरी की पुत्री थी. वह कुछ समय से अपने मामा विनोद चौधरी के घर बकोइया में रह रही थी. बताया गया कि वह सड़क किनारे खेल रही थी. इसी बीच गढ़वा की तरफ से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया. परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में ले गये, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










