9....मेधावी छात्रों के लिए ट्रस्ट तत्पर : दिनेश सिंह

Published at :14 Jul 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
9....मेधावी छात्रों के लिए ट्रस्ट तत्पर : दिनेश सिंह

14जीडब्ल्यूपीएच13-संबोधित करते दिनेश सिंह गढ़वा. वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफे यर ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश सिंह ने कहा कि गरीब व मेधावी विद्यार्थियों के लिए ट्रस्ट तत्पर है. 10 वर्ष पूर्व जब उन्होंने गढ़वा जैसे अति उग्रवाद प्रभावित जिले में डेंटल कॉलेज खोलने का मन बनाया, तो कई लोगों ने उन्हें उग्रवाद प्रभावित व पिछड़ा इलाका […]

विज्ञापन

14जीडब्ल्यूपीएच13-संबोधित करते दिनेश सिंह गढ़वा. वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफे यर ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश सिंह ने कहा कि गरीब व मेधावी विद्यार्थियों के लिए ट्रस्ट तत्पर है. 10 वर्ष पूर्व जब उन्होंने गढ़वा जैसे अति उग्रवाद प्रभावित जिले में डेंटल कॉलेज खोलने का मन बनाया, तो कई लोगों ने उन्हें उग्रवाद प्रभावित व पिछड़ा इलाका कह कर अन्यत्र जगहों पर अपना संस्थान खोलने की सलाह दी. लेकिन वे अपनी योजना पर अटल रहे और गढ़वा में संस्थान खोल कर यहां के बच्चों को डॉक्टर बनाने की ठानी. इस अभियान में उन्हें गढ़वा के लोगों का काफी सहयोग व समर्थन मिला. श्री सिंह ने कहा कि अगले वर्ष से उनके संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ायी भी शुरू हो जायेगी. वर्तमान मंे बीडीएस, नर्सिंग, बीएड, बीएससी एमएलटी, बीएचएमएस सहित कई विषयों की पढ़ाई उनके संस्थान में हो रही है. यहां झारखंड ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. उन्होंने उपायुक्त से कहा कि जिला मुख्यालय में कई छात्रावास बने हुए हैं. लेकिन पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण इसका लाभ जिले के छात्रों को नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola