उप सचिव के निर्देश पर बीडीओ से स्पष्टीकरण

Published at :13 Jul 2015 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
उप सचिव के निर्देश पर बीडीओ से स्पष्टीकरण

मझिआंव में कार्यरत हैं नीतिन शिवमएक वर्ष पूर्व बीडीओ पर कार्रवाई के लिए भरा गया था प्रपत्र कगढ़वा. सरकार के उपसचिव के निर्देश के बाद मझिआंव बीडीओ नीतिन शिवम को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है. नीतिन शिवम के विरुद्ध जुलाई 2014 में इंदिरा आवास योजना में शिथिलता को लेकर प्रपत्र […]

विज्ञापन

मझिआंव में कार्यरत हैं नीतिन शिवमएक वर्ष पूर्व बीडीओ पर कार्रवाई के लिए भरा गया था प्रपत्र कगढ़वा. सरकार के उपसचिव के निर्देश के बाद मझिआंव बीडीओ नीतिन शिवम को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है. नीतिन शिवम के विरुद्ध जुलाई 2014 में इंदिरा आवास योजना में शिथिलता को लेकर प्रपत्र क गठित कर सरकार को कार्रवाई के लिए भेजी गयी थी. लेकिन प्रपत्र क गठित करने के पूर्व नियमानुसार नीतिन शिवम से स्पष्टीकरण नहीं लिया गया था. इस वजह से सरकार के उप सचिव ने नियम के तहत श्री शिवम से स्पष्टीकरण मांग कर सरकार को भेजने के निर्देश उपायुक्त को दिये हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष मझिआंव प्रखंड में इंदिरा आवास योजना की राशि लाभुकों को भुगतान करने में काफी शिथिलता बरती गयी थी. वहां इसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर तत्कालीन उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने इसके लिए बीडीओ को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर सरकार को कार्रवाई के लिए भेजा था. लेकिन प्रपत्र क के साथ बीडीओ से स्पष्टीकरण का कागजात नहीं होने के कारण उसे सरकार ने नये निर्देश के साथ वापस किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola