अभ्यर्थियों ने सीएम से लगायी गुहार

Published at :12 Jul 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने सीएम से लगायी गुहार

गढ़वा. जिले के विभिन्न प्रखंडों से वर्ष 2013 में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण पाये 26 लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर नियोजन की मांग की है. प्रशिक्षण प्राप्त अजीत सिंह, अखिलेश पाल, गणपत राम, उपेंद्र सिंह व सुजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त गढ़वा को सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि […]

विज्ञापन

गढ़वा. जिले के विभिन्न प्रखंडों से वर्ष 2013 में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण पाये 26 लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर नियोजन की मांग की है. प्रशिक्षण प्राप्त अजीत सिंह, अखिलेश पाल, गणपत राम, उपेंद्र सिंह व सुजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त गढ़वा को सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि भारत सरकार के योजना के अंतर्गत 26 प्रशिक्षणार्थियों का चयन वित्तीय वर्ष 2011-12 में कौशल विकास के तहत किया गया था. इसके बाद एक अगस्त 2012 से 31 जुलाई 2014 तक दो वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया. उक्त लोगों ने बताया कि उनके बारे में राज्य सरकार ने एक फरवरी 2013 से 31 जुलाई 2014 तक का समय निर्धारित किया था,जो अब समाप्त हो गयी. प्रशिक्षणार्थियों ने सरकार से उनकी बेरोजगारी को देखते हुए नियोजन की मांग की है, ताकि वे परिजनों का भरण-पोषण कर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola