1....जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में पौधरोपण

Published at :12 Jul 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
1....जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में पौधरोपण

हेडिंग़…पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरीडीआइजी साकेत सिंह व एसपी प्रियदर्शी आलोक ने की शुरुआत12जीडब्लूपीएच5-पौधरोपण करते डीआइजी, एसपी व जायंट्स के पदाधिकारीप्रतिनिधि,गढ़वा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय थाना परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी साकेत कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने […]

विज्ञापन

हेडिंग़…पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरीडीआइजी साकेत सिंह व एसपी प्रियदर्शी आलोक ने की शुरुआत12जीडब्लूपीएच5-पौधरोपण करते डीआइजी, एसपी व जायंट्स के पदाधिकारीप्रतिनिधि,गढ़वा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय थाना परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी साकेत कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. थाना परिसर में 50 फलदार व छायादार पौधे लगाये गये. इस मौके पर डीआइजी साकेत सिंह ने कहा कि पर्यावरण की संरक्षण व सुरक्षा को लेकर सभी लोगों को आगे आना होगा, तभी मानव समाज का कल्याण होगा. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग पेड़ लगायेंगे, तभी हरियाली व खुशहाली आयेगी. पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि जायंट्स का यह प्रयास काफी सराहनीय है. इससे लोगों में जागरूकता आयेगी और अधिक से अधिक लोग पेड़ लगाने के लिए प्रेरित होंगे. जायंट्स अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को बीच जागरूकता लाने का प्रयास करता है. इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मौके पर थाना प्रभारी निरंजन कुमार, जायंट्स के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विजय कुमार केसरी, नंद कुमार गुप्ता, मनोज केसरी, विनोद कमलापुरी, अवधेश कुशवाहा, अशोक विश्वकर्मा, जितेंद्र कमलापुरी, मुजीबुद्दीन शेख, दीपक केसरी, महेंद्र केसरी, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola