परिवार नियोजन पखवारा का उदघाटन

रंका(गढ़वा). स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा की शुरुआत की गयी. प्रभारी डॉ नवल कुमार ने इसका उदघाटन किया. इस मौके पर डॉ कुमार ने कहा कि यह मेला 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा. इसमें परिवार नियोजन के लिये लोगों को कंडोम, कॉपर टी, माला डी, जैसे गर्भ […]
रंका(गढ़वा). स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा की शुरुआत की गयी. प्रभारी डॉ नवल कुमार ने इसका उदघाटन किया. इस मौके पर डॉ कुमार ने कहा कि यह मेला 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा. इसमें परिवार नियोजन के लिये लोगों को कंडोम, कॉपर टी, माला डी, जैसे गर्भ निरोधक दवा दिया जायेगा और बंध्याकरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शनिवार को 20-25 लोगों को गर्भ निरोधक दिया गया. इस मौके पर बीपीएम सुधीर कुमार, बीटीटी आशीष गुप्ता, पिंकी कु मारी, अनिल कुमार रवि, फिरोज खलीफा, अनिल ठाकुर, श्यामसुंदर यादव, एएनएम और सहिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










