जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड से जोड़ें

Published at :11 Jul 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड से जोड़ें

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये निर्देशगढ़वा. ग्रामीण विकास मंत्रालय के पदाधिकारियों ने शनिवार को वीडियो कांफ्रे सिंग के माध्यम से गढ़वा जिले में आधार कार्ड बनने की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने उपस्थित उपायुक्त ए मुत्थु कुमार को निर्देश दिया कि मनरेगा के सभी जॉब कार्डधारी मजदूरों का […]

विज्ञापन

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये निर्देशगढ़वा. ग्रामीण विकास मंत्रालय के पदाधिकारियों ने शनिवार को वीडियो कांफ्रे सिंग के माध्यम से गढ़वा जिले में आधार कार्ड बनने की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने उपस्थित उपायुक्त ए मुत्थु कुमार को निर्देश दिया कि मनरेगा के सभी जॉब कार्डधारी मजदूरों का आधार कार्ड बनवाया जाये. जिले में इसकी उपलब्धि 87 प्रतिशत है. इसे शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये गये. इस दौरान बताया गया कि गढ़वा जिले के सात-आठ प्रखंड जिनमें खरौंधी, केतार, नगरऊं टारी, मझिआंव आदि शामिल हैं, की स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने ऐसे सभी स्थानों पर आधार कार्ड बनाने के लिए दो-दो काउंटर खोलने के निर्देश दिये. जबकि शेष प्रखंड मुख्यालय में एक-एक काउंटर खोल कर आधार कार्ड बनाया जायेगा. इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों को भी आधार कार्ड से जोड़ने के निर्देश दिये गये. इसके लिए सेविका, सहायिका, पंचायत सेवक आदि का सहयोग लिया जायेगा. आधार कार्ड बनवानेवाले बीपीएल धारियों क ो 100 रुपया प्रोत्साहन राशि मिलेंगे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीराम तिवारी, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola