विद्यार्थी परिषद ने स्थापना दिवस मनाया

Published at :09 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद ने स्थापना दिवस मनाया

गढ़वा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के सभागार में मनाया गया. इस मौके पर जिला प्रमुख प्रो सुधांशु शेखर मिश्र ने झंडोत्तोलन का कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया.गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो […]

विज्ञापन

गढ़वा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के सभागार में मनाया गया. इस मौके पर जिला प्रमुख प्रो सुधांशु शेखर मिश्र ने झंडोत्तोलन का कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया.गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो छात्रहित के साथ-साथ राष्ट्रहित व समाजहित के लिए भी काम करता है. विद्यार्थी परिषद एक स्वतंत्र छात्र संगठन है, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नहीं है. संगठन का उद्देश्य पुन: राष्ट्र का निर्माण करना है. इस मौके पर स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज व एसपीडी कॉलेज में पौधरोपण भी किया गया. मौके पर उपस्थित प्रभारी प्राचार्य भागवत राम यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित में काम करनेवाला एकमात्र छात्र संगठन है. वहीं एसपीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार चौबे ने कहा कि आज राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर वे छात्रों के उत्थान के की कामना करते हैं.इस अवसर पर प्रो सत्यदेव पांडेय, प्रो धनंजय सिंह, अर्जुन मेहता, प्रो उमेश सहाय, विवेकानंद उपाध्याय, अरुण तिवारी, परिषद के रीतेश कुमार चौबे, मुन्ना तिवारी, अविनाश पासवान, आयुष तिवारी, नीतीश ठाकुर,अंकित दुबे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola