जनता दरबार में शिकात्यतों की झड़ी, हंगामा

Published at :21 Jun 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में शिकात्यतों की झड़ी, हंगामा

फोटो आयेगा…3जीडब्ल्यूपीएच13-हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराती पुलिस केतार (गढ़वा). प्रखंड की लोहरगाड़ा पंचायत के मवि मेरौनी में प्रमुख शारदा देवी क ी अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसके पूर्व प्रमुख शारदा देवी व बीडीओ शशिभूषण वर्मा द्वारा 13 वें वित्त के 95 हजार की लागत से बने हुए […]

विज्ञापन

फोटो आयेगा…3जीडब्ल्यूपीएच13-हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराती पुलिस केतार (गढ़वा). प्रखंड की लोहरगाड़ा पंचायत के मवि मेरौनी में प्रमुख शारदा देवी क ी अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसके पूर्व प्रमुख शारदा देवी व बीडीओ शशिभूषण वर्मा द्वारा 13 वें वित्त के 95 हजार की लागत से बने हुए हुरका गांव में चबूतरा का उदघाटन किया गया. जनता दरबार में ग्रामीणों ने पूर्व में सूचना नहीं मिलने, बगैर बिजली के हजारों का बिल आने, पंचायत भवन निर्माण नहीं होने, लोहरगाढ़ा पंचायत में 13 वित्त आयोग से किये गये खर्च की जांच कराने,दाखिल खारिज नहीं करने, आधार राशि की राशि वितरण में गड़बड़ी क ो लेकर जम कर हंगामा किया. इसके कारण कई बार उपस्थित जनता, पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारियों के बीच नोंक- झोंक हुई. उपस्थित हरिहरपुर ओपी के एएसआइ राजाराम सिंह ने हस्तक्षेप कर शांत कराया. जनता दरबार में आपूर्ति विभाग से एक, शिक्षा विभाग से एक, पेयजल से 18, सिंचाई से एक, आय,जाति व निवास के 20-20 आवेदनों की प्राप्ति हुई. साथ ही 2000 राजस्व की प्राप्ति भी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola