सर्पदंश से महिला की मौत

Published at :28 May 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से महिला की मौत

भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका स्थित गरहोटा टाड़ निवासी इंद्रदेव मांझी की पत्नी सुनीता देवी की मृत्यु सर्पदंश से हो गयी. जानकारी के अनुसार महिला गडि़या गांव स्थित अपने मायके गई हुई थी. रात्रि में सोने के दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

विज्ञापन

भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका स्थित गरहोटा टाड़ निवासी इंद्रदेव मांझी की पत्नी सुनीता देवी की मृत्यु सर्पदंश से हो गयी. जानकारी के अनुसार महिला गडि़या गांव स्थित अपने मायके गई हुई थी. रात्रि में सोने के दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया लाने की व्यवस्था की गयी, किंतु रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी. ज्ञात हो कि गरमी के मौसम में जंगली क्षेत्रों में सर्पदंश एक बड़ी समस्या है और इससे कई लोगों की जान पहले भी जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola