ओके.....5015 मामलों का निष्पादन

Published at :28 May 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.....5015 मामलों का निष्पादन

मेगा लोक अदालत का दूसरा दिन गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को मेगा लोक अदालत के दूसरे दिन कुल 5015 मामलों का निष्पादन किया गया. इसमें उत्पाद विभाग क ो राजस्व के रूप में 9950 रुपये की प्राप्ति हुई. मेगा लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला व […]

विज्ञापन

मेगा लोक अदालत का दूसरा दिन गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को मेगा लोक अदालत के दूसरे दिन कुल 5015 मामलों का निष्पादन किया गया. इसमें उत्पाद विभाग क ो राजस्व के रूप में 9950 रुपये की प्राप्ति हुई. मेगा लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आठ बेंचों का गठन किया गया था. आज सभी बेंचों को मिला कर 5015 मामलों का निष्पादन किया गया. इसमें बेंच संख्या एक, तीन, चार व पांच के समक्ष कोई भी मामले नहीं आये. जबकि बेंच संख्या दो में एक मामला, बेंच संख्या छह में 48 मामले, बेंच संख्या सात में 41 मामले तथा बंेच संख्या आठ में डी लिटिगेशन के 4922 मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत के दूसरे दिन दूरसंचार विभाग का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं था. मेगा लोक अदालत की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के के शुक्ला ने बताया कि झालसा व नालसा के निर्देश पर लगाये गये इस मेगा लोक अदालत में सुलह योग्य सभी मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से किया जाता है. उन्होंने कहा कि मेगा लोक अदालत शनिवार तक चलेगा. इस मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव, डीजे चतुर्थ वाइके साही, डीजे पंचम केएन पांडेय, सीजेएम राशिकेष कुमार, एसीजेएम एमके गुप्ता,न्यायिक पदाधिकारी नइम अंसारी, मनोज प्रजापति, निशांत कुमार, मनोज राम, अधिवक्ता मनोज चतुर्वेदी, परशुराम पांडेय, हीरा दुबे, गरीबुल्लाह अंसारी, दीपक सिंह, मंजु शुक्ला, तृप्ति कुमारी, प्रेमचंद तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola