रिकॉर्ड गायब करने का आरोप

Published at :26 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड गायब करने का आरोप

गढ़वा. जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने रमकंडा प्रखंड में आवंटित इंदिरा आवास योजना का रिकॉर्ड गायब करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दिये आवेदन मंे श्री यादव ने कहा है कि प्रत्येक लाभुक को 18500 रुपये के हिसाब से आवास निर्माण के लिए राशि दी गयी […]

विज्ञापन

गढ़वा. जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने रमकंडा प्रखंड में आवंटित इंदिरा आवास योजना का रिकॉर्ड गायब करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दिये आवेदन मंे श्री यादव ने कहा है कि प्रत्येक लाभुक को 18500 रुपये के हिसाब से आवास निर्माण के लिए राशि दी गयी है. इसके बाद की राशि का भुगतान नहीं किया गया है.

इस योजना के छह लाभुकों का रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया है. जिनका रिकॉर्ड गायब है, उनमें सिसुआ गांव के अजीबुल मियां व इकबाल खां, सुली गांव के बालमुकंु द प्रसाद, पटसर गांव क ी कविता देवी व जागो देवी तथा चेटे गंाव के देवनारायण कोरवा शामिल हैं. इसी तरह श्री यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि 13वें वित्त आयोग की राशि से खरीदी गयी सामग्री प्रखंड कार्यालय से गायब है. उन्होंने इसके दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola