फरार अधिकारियों के आवासों की जांच

Published at :26 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
फरार अधिकारियों के आवासों की जांच

गढ़वा. जिला नजारत उप समाहर्ता विरेंद्र किंडो ने मंगलवार से अधिकारियों व कर्मचारियों के सरकारीआवास की जांच शुरू की. इस दौरान मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश की गयी कि जिन पदाधिकारियों के नाम से आवास आवंटित है, वे उसमें रह रहे हैं या नहीं. बताया गया कि उपायुक्त को शिकायत मिली है […]

विज्ञापन

गढ़वा. जिला नजारत उप समाहर्ता विरेंद्र किंडो ने मंगलवार से अधिकारियों व कर्मचारियों के सरकारीआवास की जांच शुरू की. इस दौरान मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश की गयी कि जिन पदाधिकारियों के नाम से आवास आवंटित है, वे उसमें रह रहे हैं या नहीं. बताया गया कि उपायुक्त को शिकायत मिली है कि आवास मिलने के बाद भी कई पदाधिकारी गढ़वा से बाहर दूसरे जिलों में या रांची में रहते हैं. इस शिकायत के आलोक में आवासों की जांच प्रारंभ की गयी. इस दौरान यह भी पता लगाया कि मकान आवंटित होने की दशा में किराया भत्ता भुगतान हो रहा है या नहीं. साथ ही खाली पड़े आवास को चिह्नित कर उसे दूसरे को आवंटित किया जायेगा. बताया गया कि कुल 70 आवासों की जांच की जानी है. इस मौके पर जिला स्थापना शाखा के सहायक राजीव कुमार दुबे भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola