शिविर में 400 लोगों की हुई जांच, पांच यूनिट रक्त संग्रह

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

शिविर में 400 लोगों की हुई जांच, पांच यूनिट रक्त संग्रह

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के सरस्वती चिकित्सालय में सोमवार को शालिग्राम प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 400 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी, वहीं पांच लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ व पूजा-अर्चना के साथ हुई. इस दौरान सरस्वती देवी, डॉ संजय कुमार, ज्योति गुप्ता, पीएन गुप्ता, शालिनी गुप्ता, राजू गुप्ता, छवि गुप्ता, डॉ भाविनी प्रिया, डॉ शगुन व डॉ अक्षत उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ संजय कुमार ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय शालिग्राम प्रसाद गुप्ता का जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा, जिससे प्रेरणा लेकर यह आयोजन किया गया. शिविर में जांच के बाद लोदों को आवश्यक सलाह व नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयी. हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज प्रभात ने हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच की. रक्तदान करनेवालों में सतवंती देवी, विमला देवी, सौरभ कुमार, राकिशुन साहू व बीरेंद्र प्रसाद शामिल है. शिविर में डॉ संजय कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ पंकज प्रभात, डॉ टी पीयूष, डॉ सौरभ कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ गौरव शुक्ला, डॉ अमन केशरी, डॉ भाविनी प्रिया, डॉ अक्षत व डॉ शगुन ने अपनी सेवाएं दीं. इस शिविर को सफल बनाने में शेखर तिवारी, मनोज कुमार, नीलम कुमारी, अरुण कुमार आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola