किसानों को सम्मानित किया गया

Published at :18 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को सम्मानित किया गया

रमना (गढ़वा). प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रमुख उर्मिला देवी एवं बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये किसानों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी. इसमें किसानों द्वारा बैगन, आलू, पत्ता गोभी, फूल […]

विज्ञापन

रमना (गढ़वा). प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रमुख उर्मिला देवी एवं बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये किसानों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी. इसमें किसानों द्वारा बैगन, आलू, पत्ता गोभी, फूल गोभी, पपीता, चुकंदर आदि की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. कार्यक्रम के अंत में अच्छे उत्पाद को पुरस्कृत किया गया. इसमें राजेंद्र प्रसाद सिंह, सतीष कुमार, लक्ष्मी सिंह, राजकुमार महतो, उदय मेहता एवं इंद्रदेव यादव को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उप प्रमुख अखिलेश पासवान, प्रखंड तकनीकि प्रबंधक ओमप्रकाश, एटीएम प्रदीप तिवारी, किसान मित्र वीरेंद्र कुमार बैठा, हीराचंद मेहता, जयराम पासवान, नेयाजुद्दीन शेख, नुरूद्दीन अ२ंसारी सहित कई किसान मित्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola