बीडीओ ने राशन दुकान की जांच की

Published at :18 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने राशन दुकान की जांच की

रमना(गढ़वा). रमना थाना के करचा के ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर पर नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं बांटने, बीपीएल सूची में नाम होने के बावजूद खाद्यान्न नहीं देने तथा लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने इस संबंध में बीडीओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इसके आलोक में […]

विज्ञापन

रमना(गढ़वा). रमना थाना के करचा के ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर पर नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं बांटने, बीपीएल सूची में नाम होने के बावजूद खाद्यान्न नहीं देने तथा लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने इस संबंध में बीडीओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इसके आलोक में बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बुधवार को जनवितरण प्रणाली की दुकान क ा औचक निरीक्षण किया. इस दौरान शिकायत के आलोक में बीडीओ श्री महतो ने नागो देवी को कड़ी फटकार लगायी. साथ ही उन्होंने लाभुकों को नियमित रूप से राशन देने एवं उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की चेतावनी दी. निरीक्षण के दौरान उप प्रमुख अखिलेश २पासवान भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola