चोरी कर रही दो बच्चियां पकड़ायीं

Published at :17 Feb 2015 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी कर रही दो बच्चियां पकड़ायीं

गढ़वा : रंका में खानाबदोशों की तरह घूमनेवाली दो छोटी बच्चियों को दुकान से चोरी करते पकड़ा गया. बाद में उन्हें पुलिस को सुपुर्द किया गया. पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंपा. वहां बच्चियों के अभिभावकों को सख्त हिदायत देते हुए उन बच्चियों को छोड़ दिया गया. डिहरी ऑन सोन(बिहार) निवासी विजय राम […]

विज्ञापन
गढ़वा : रंका में खानाबदोशों की तरह घूमनेवाली दो छोटी बच्चियों को दुकान से चोरी करते पकड़ा गया. बाद में उन्हें पुलिस को सुपुर्द किया गया. पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंपा. वहां बच्चियों के अभिभावकों को सख्त हिदायत देते हुए उन बच्चियों को छोड़ दिया गया.
डिहरी ऑन सोन(बिहार) निवासी विजय राम खरवार एवं उनके साले लेंबुआ खरवार की क्रमश: 10 व 12 वर्ष की एक-एक पुत्री रंका मेंदुकानों से दिन में ही चोरी कर रही थी. दुकानदारों ने पकड़ने के बाद उन्हें बच्च समझ कर पुलिस को सौंप दिया. विजय राम खरवार की पत्नी अभी गढ़वा में ही फुटपाथ पर जड़ी-बूटी बेचने का काम कर रही है. इधर कुछ लोगों का कहना है कि जानबूझ कर बच्चियों से चोरी करायी जाती है. लेकिन बच्चियों के मां व पिता ने बताया कि उनकी बच्चियां भटक कर रंका पहुंची थी. उन्होंने आगे से बच्चियों की सही देखभाल के लिए आश्वस्त कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola