गढ़वा जेल में मारपीट, 11 कैदी घायल

Published at :08 Jan 2015 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा जेल में मारपीट, 11 कैदी घायल

गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा में बुधवार की सुबह विकास दुबे और शमीम रंगसाज गुट के बीच जम कर मारपीट हुई. 11 कैदी घायल हुए. इनमें से छह लोगों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पांच लोगों का इलाज कारा अस्पताल में चल रहा है. घायलों में शमीम रंगसाज, […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा में बुधवार की सुबह विकास दुबे और शमीम रंगसाज गुट के बीच जम कर मारपीट हुई. 11 कैदी घायल हुए. इनमें से छह लोगों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

पांच लोगों का इलाज कारा अस्पताल में चल रहा है. घायलों में शमीम रंगसाज, अरुण दुबे, पप्पू धरदुबे, मनोज ठाकु र, अमित दुबे, सोनू दुबे, वरुण पांडेय, दिलीप पासवान, श्यामजी सोनी, पंकज पाल व शशिकांत शामिल है.

लकड़ी, पाइप, ईंट से हमला : घटना बुधवार की सुबह खाना को लेकर हुआ. बताया गया कि जेल के अंदर विकास दुबे गुट का अलग खाना बनाया जाता है. आज सुबह जब रोटी बनायी जा रही थी, तभी दूसरे गुट के शमीम रंगसाज व चांद कुरैशी ने रोटी व बरतन फेंक दिया. इसके बाद विकास दुबे गुट के लोगों ने शमीम गुट के लोगों के साथ मारपीट की.

सूचना मिलते ही कारा अधीक्षक सह एसडीओ जेल पहुंचे. सभी कैदियों को बैरक में बंद कर मामला शांत कराया. दोपहर 12 बजे भोजन के समय जब कैदियों को निकाला गया, तो दूसरे गुट के लोगों ने लकड़ी, पाइप, ईंट से विकास दुबे गुट पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola